Aksident News:अंग्रेजो के जमाने के बिना रैलिंग के पुल से गिरी बुलेरो, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

अंग्रेजो के जमाने के बिना रैलिंग के पुल से गिरी बुलेरो, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

oplus_0

बैतूल जिला मुख्यालय के समीप करबला माचना नदी पर बनी पुलियां से बोलेरों गाड़ी नीचे गिर गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार बैतूल की ओर आ रही बोलेरों माचना नदी पर बनी पुलियां से नीचे गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया। हादसा बुधवार लगभग 4:30 बजे का बताया जा रहा है। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। पुलिया के नीचे गाड़ी गिरने से 3 युवक गाड़ी के अंदर फंस गए थे। सभी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और जिला अस्पताल भर्ती किया है।बिना रैलिंग की पुलिया के कारण हादसा हुआ है रैलिंग होती तो हादसा टल सकता था। हादसे में गोलू, पारस, और प्रदीप नाम के तीन युवक घायल हुए है। तीनों युवक सोनाझार और खापा निवासी होने की जानकारी सामने आई है। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई है।

अंग्रेजो के जमाने का पुल

कर्बला घाट पर बना यह पुल 100 वर्ष से अधिक पुराना है। कुछ वर्ष पूर्व भी एक बाइक सवार बारिश के दिनों में पुल पर रेलिंग न होने से बह गया था। कर्बला पुल पर बार बार हादसे के बाद भी प्रशासन गंभीर नजर नही आया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.