Betul News:बीस दिन बाद भी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

भाजपा नेता होने के कारण, पुलिस पर गिरफ़्तार करने में कर रही परेज 

बीस दिन बाद भी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

भाजपा नेता होने के कारण, पुलिस पर गिरफ़्तार करने में कर रही परेज 

बैतूल।एक और भाजपा सरकार महिला सुरक्षा कानून को लेकर नए-नए दावे करती है तो वही उनके दावों को पलीता लगाने में उनके छूट भैया नेता पलीता लगाने में पीछे नहीं है ऐसा ही मामला सामने आया है जहां बिजादेही थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 दिन पहले एक महिला ने स्थानीय भाजपा नेता पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया था। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता दिनेश यादव द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ अभद्र व्यवहार और अश्लील हरकत करने लगा तो महिला द्वारा जब विरोधी किया गया तो  आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके बाद महिला द्वारा बीजादेहीं थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई लेकिन लोगों के मन में सवाल है कि 20 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर है या फिर यूं कहा जा सकता है भाजपा नेता होने का आरोपी को भरपूर फायदा मिल रहा है इसलिए तो पुलिस भी पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है वहीं सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि सत्ताधर पार्टी के नेता पुत्र आरोपी को बचाने में लगा हुआ है। लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि भाजपा के नेताओं का कानून का डर खत्म हो चुका है। सरकार अपने नेताओं को बचाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।”

जनता के मन में उठ रहे सवाल 

1. क्या पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है?

2. क्या कानून व्यवस्था सत्ताधारी दल के प्रभाव में है?

3. महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?

इनका कहना है 

बीजादेही थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है कानून सबके लिए समान है कानून नजरों में कोई छोटा बड़ा नहीं है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

रवि शाक्य बिजादेही थाना प्रभारी

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.