Betul News:झूठी शिकायत का पर्दाफाश, आरोप निराधार साबित, आवेदिका गजरा बाई ने उजागर की सच्चाई 

झूठी शिकायत का पर्दाफाश, आरोप निराधार साबित, आवेदिका गजरा बाई ने उजागर की सच्चाई 

आवेदिका ने झूठे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की

बैतूल। अम्बेडकर वार्ड टिकारी निवासी 60 वर्षीय गजरा बाई बेवा गणेशराम राठौर ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई है। आवेदिका का कहना है कि ठगी और धमकी के आरोप झूठे और निराधार हैं। बबन पाटिल, इकबाल रिजवी और अर्जुन पंवार के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर झूठी शिकायत दर्ज कराई है। गजरा बाई ने स्पष्ट किया कि इन तीनों का उक्त भूमि विक्रय से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और संबंधित पक्षों के खिलाफ कोई कार्यवाही ना करने की मांग की है।गजरा बाई ने बताया कि उनके और अन्य सहखातेदारों के नाम से मौजा टिकारी प.ह.नं. 54/34 ब.नं. 287 में स्थित खसरा नं. 1004/1 भूमि राजस्व रिकार्ड में दर्ज है। वर्ष 2022 में शुभम पंवार से उक्त भूमि के 750 वर्गफीट क्षेत्र का सौदा किया गया था, जिसके लिए शुभम पंवार ने उन्हें 1 लाख रुपये चेक के माध्यम से और 1 लाख रुपये नगद दिए थे। सौदे के दौरान गजरा बाई के पुत्र बंटी राठौर ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की थी।गजरा बाई ने कहा कि शुभम पंवार ने रजिस्ट्री के एक साल बाद शेष राशि का भुगतान करने का वादा किया था, जो संभव नहीं था। उन्होंने कई बार शुभम पंवार से बकाया राशि देने का आग्रह किया, लेकिन शुभम ने हमेशा यही कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इसी कारण से रजिस्ट्री नहीं हो पाई। 23 फरवरी 2023 को शुभम पंवार गजरा बाई के घर आया और उनके साथ गाली-गलौच करने लगा। इस दौरान उसने गजरा बाई को धमकाया और मारने-पीटने पर आमादा हो गया। गजरा बाई का कहना है कि उनके साथ अनहोनी घटना घट सकती थी।

झूठी शिकायत का पर्दाफाश

गजरा बाई को अपने पुत्र बंटी राठौर के माध्यम से जानकारी मिली कि शुभम पंवार ने पुलिस अधीक्षक बैतूल, कलेक्टर बैतूल और थाना कोतवाली बैतूल में बबन पाटिल, इकबाल रिजवी और अर्जुन पंवार के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर झूठी शिकायत दर्ज कराई है। गजरा बाई ने स्पष्ट किया कि इन तीनों का उक्त भूमि विक्रय से कोई संबंध नहीं है और शुभम पंवार द्वारा दिए गए पैसे उनके परिवार में खर्च हो गए हैं।गजरा बाई ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि शुभम पंवार द्वारा की गई झूठी शिकायत की निष्पक्ष जांच की जाए और उनके खिलाफ कोई कार्यवाही ना की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शुभम पंवार ने उन्हें जबरन बकाया राशि ना देकर रजिस्ट्री करने के लिए धमकाया है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। गजरा बाई ने शपथ पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि उक्त शपथ पत्र उनके निजी ज्ञान और विश्वास पर आधारित है और इसे उनके द्वारा स्वेच्छा से प्रस्तुत किया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.