Betul News:महिला पत्रकार ने रामकिशोर पवार पर छवि धूमिल करने का लगाया आरोप।
महिला पत्रकार का कहना रामकिशोर द्वारा बार बार किया जाता है अपमानित।
महिला पत्रकार ने रामकिशोर पवार पर छवि धूमिल करने का लगाया आरोप।
महिला पत्रकार का कहना रामकिशोर द्वारा बार बार किया जाता है अपमानित।

बैतूल।एक महिला पत्रकार गौरी बालापुरे द्वारा पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया को आवेदन पत्र देकर बार बार अपमानित करने वाले पत्रकार रामकिशोर पंवार की शिकायत की गई।बताया जा रहा है कि दिनांक 18 तारीख दिन शुक्रवार को बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई घटना के बाद सूचना के आधार पर खबर प्रकाशित करने वाली महिला पत्रकार को अपने अखबार में टारगेट करने का आरोप लगाया गया है।महिला पत्रकार गौरी बालापुरे पदम का कहना है कि शनिवार को बैतूल एक्सप्रेस में बेबुनियाद खबर प्रकाशित कर उनकी प्रतिष्ठा और छवि को धूमिल करने का कार्य किया गया है जिससे वो आहत हुई है।वही महिला पत्रकार का कहना है कि रामकिशोर दयाराम पवार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस और सार्वजनिक स्थलों पर अपमानित किया जाता है,विवाद की स्थिति ना बने जिसको लेकर उनकी फब्तियों को नजर अंदाज करती आ रही थी।अपने मान सम्मान की रक्षा के लिए उनके द्वारा जो भी कदम उठाएं जाएंगे उसके लिए रामकिशोर पंवार एवं पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। लगातार ब्लैकमेलिंग छवि धूमिल करने की शिकायत हो रही है उसके बावजूद भी प्रशासन के द्वारा कारवाई नहीं करने पर कई सवाल उठ रहे है!
