Panchayat corruption: डोक्या पंचायत में विकास कार्यों का भूतिया खेल: न सड़क, न तालाब, फिर भी लाखों की राशि निकाली

डोक्या पाडर में विकास कार्यों का भूतिया खेल: न सड़क, न तालाब, फिर भी लाखों की राशि निकाली

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार व घोटाले के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं. अब बैतूल जिले के भीमपुर एवं चिचोली ब्लॉक में हुए घोटाले का मामला गर्म है. तो वही एक बार फिर भीमपुर ब्लाक के डोक्या पंचायत के ग्राम मेंढ़ा में विकास के नाम पर सरकारी धन की लूट ग्राम मेढा में लाखों की राशि खर्च कर दी गई — कागजों में। जमीन पर हकीकत यह है कि जिन कार्यों को पूरा दिखाया गया है, वे कहीं अस्तित्व में ही नहीं हैं। ये मामला भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने और जनता के हक पर डकैती डालने जैसा है। जब इंडिया डेली न्यूज टीम ने मौके पर जाकर तथ्यों की पड़ताल की, तो सच्चाई ने चौंका दिया।

सड़क सिर्फ कागजों में, ज़मीन पर गड्ढे ही गड्ढे

ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड के अनुसार, निर्मल सोमा के घर से गुलाब के घर तक सीसी रोड (कांक्रीट सड़क) का निर्माण कार्य पूर्ण बताया गया है। मगर जब टीम ने मौके का मुआयना किया, तो वहां कच्चा रास्ता तक नहीं मिला। न सड़क, न मटेरियल, न निर्माण की कोई निशानी।ग्रामीणों से पूछने पर जवाब मिला, “यहाँ तो आज तक कोई सड़क बनी ही नहीं, बस नाम है।” ग्रामीण इस बात से अनजान थे कि उनके नाम पर लाखों की राशि खर्च दिखा दी गई है।

तालाब बना किस्से में, हकीकत में न खुदाई न निर्माण

रिकॉर्ड में दर्ज है कि किसान तुकाराम के खेत पर तालाब निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन जब पत्रकारों ने तुकाराम से बात की, तो उन्होंने कहा मेरे खेत में किसी भी प्रकार की खुदाई या तालाब निर्माण नहीं हुआ है। मैं खुद खेती करता हूँ, मुझे सबसे पहले पता चलता अगर कोई कार्य होता

अब बड़ा सवाल यह है कि जब कार्य नहीं हुए, तो भुगतान किस आधार पर और किसके आदेश से किया गया?

क्या यह भुगतान मिलीभगत से किया गया? और अगर हां तो प्रशासन क्यों चुप है?

क्या पंचायत निरीक्षण करने वाले उच्च अधिकारी, जनपद CEO, या संबंधित तकनीकी अमला भी इस पूरे घोटाले से बेखबर था?

या फिर यह सब उनके संरक्षण में हो रहा था जब इस पूरे मामले में सचिव से बात करनी चाहे तो उनके द्वारा ताला बटोरी की गई और कैमरे के सामने बोलने से बचते नजर

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.