Crime News:अवैध अहाते संचालक की गुंडागर्दी युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

अवैध अहाते संचालक की गुंडागर्दी युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

बैतूल जिले के इटारसी रोड पर स्थित वाइन शॉप के पास अवैध रूप से संचालित हो रहे अहाते में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अहाते का संचालक और उसके साथी एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं, लेकिन पिटाई का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।सूत्रों के अनुसार, यह अहाता लंबे समय से बिना अनुमति के संचालित हो रहे है। हालांकि युवक द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। लेकिन क्या इस तरह खुलेआम दादागिरी करना कहा तक सही है वैसे भी शराब दुकान हो या फिर अहाते इन में काम करने वाले लड़कों का कोई वेरिफिकेशन नहीं होता है!

बैतूल जिले में अवैध अहातों का संचालन कोई नई बात नहीं है।और होगी भी कैसे चलाने के लिए लगता है खुला संरक्षण जो मिल रहा है इस लिए कि इन अहातों के संचालकों को कानून का कोई डर नहीं है और वे खुलेआम दादागिरी कर रहे हैं। इटारसी रोड पर यह अहाता भी लंबे समय से अवैध रूप से चल रहा है, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.