Betul News:मासूम की हत्या में हत्यारे के साथ साथ स्कूल के स्टाफ पर भी हो कारवाई!
बैतूल में 6 साल के बच्चे की बीयर की फूटी बॉटल से गला रेतकर निर्मम हत्या
मासूम की हत्या में हत्यारे के साथ साथ स्कूल के स्टाफ पर भी हो कारवाई!

बैतूल मुख्यालय में दिन बुधवार को एक घटना हुई जो दिल दहला देने वाली है जहा कक्षा 2 में पढ़ने वाले बच्चे को अपराधी द्वारा स्कूल से ले जाकर उसकी बीयर की बोटल से हत्या कर दी। पुलिस एवम जनता की सतर्कता से आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया लेकिन एक सवाल अभी भी लोगो के मन मे उत्मन है घर के बाद अगर बच्चा कही सुरक्षित है तो वह जगह स्कूल जिसे शिक्षा का मंदिर कहा जाता हैं और उस मन्दिर में पढ़ाने वाले भगवान के समान होते हे लेकिन उस स्कूल के बच्चे कहा जा रहे है किस के साथ जा रहे है इसका ध्यान स्कूल मे पढ़ाने वाले शिक्षकों की जिमेदारी होती है लेकिन बैतूल शहर के स्कूलों में ऐसा कही नजर नही आता अगर स्कूल प्रबंधक कोई परीचित ना हो तो बच्चे को कैसे भेज दिया गया क्या स्कूल के स्टाफ या जो शिक्षक पड़ा रहे थे उनकी जवाबदारी नही है पूछने की बच्चे के कोन हो घर में किसी से बात करते लेकिन नही बच्चे को जाने दिया आखिर पूछे कोन हमे तो बस अपनी सैलरी से मतलब स्कूल में बच्चा क्या कर रहा है कहां जा रहा है इन्हें कोई मतलब नहीं रहता अगर स्कूल के शिक्षक थोड़ी सी भी गंभीरता बरते तो शायद आज एक मासूम को अपनी जान नहीं गवाना पड़ता वही इस बात में जब कुछ लोगों से चर्चा करी तो उनका कहना है कि मासूम की हत्या में जिम्मेदार जितना हत्यारा है उतना ही स्कूल प्रबंधन भी इस हत्या के लिए जिम्मेदार है!
जाने क्या है मामला एक नजर में
बैतूल में 6 साल के बच्चे की बीयर की फूटी बॉटल से गला रेतकर निर्मम हत्या

जिला मुख्यालय पर काशी तालाब के पास खंडहरनुमा घर में एक छह साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शव परिवहन के लिए वाहन न मिलने पर पुलिस द्वारा ऑटो एम्बुुलेंस से शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी का नाम गणेश बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है। इस संबंध में गंज टीआई रविकांत डेहरिया ने हत्या की पुष्टि की है लेकिन बैतूल से बाहर होने की वजह से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दे पाये।
विवेचना अधिकारी वंशज श्रीवास्तव से मामले की जांच कर रहे है। बच्चे का नाम शिवा बिहारे बताया जा रहा है। मौके पर फारेंसिक एवं डॉग स्क्वायर्ड ने भी जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार आरोपी को आसपास के लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।आरोपी गणेश हरदा निवासी बताया जा रहा है जो बैतूल में रहकर काम करता है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी और बच्चे की मां लंबे समय से परिचित है पिछले कुछ समय से दोनो के बीच मतभेद चल रहा था। आरोपी ने आज बच्चे को स्कूल से साथ लाया और उसकी निर्मम हत्या कर दी।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।सदर क्षेत्र में किश्चयन कॉलोनी के पास एक खंडहर नुमा घर में बालक की हत्या की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीयर की फूटी बॉटल से बच्चे का गला रेतकर हत्या की गई। बच्चे के साथ स्कूल बेग भी है। निर्मम हत्या के पीछे का सच पुलिस की जांच-पड़ताल से सामने आएगा।फिलहाल बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा संचालित ऑटो एम्बुलेंस योजना से जुड़े ऑटो एम्बुलेंस चालक शेख आसिफ की मदद से बच्चे का शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
