Betul News :जडीया गांव में अधूरी नल-जल योजना, बूंद बूंद पानी के लिए ग्रामीण परेशान
जडीया गांव में अधूरी नल-जल योजना, बूंद बूंद पानी के लिए ग्रामीण परेशान

भीमपुर। एक ओर सरकार हर घर जल का दावा कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां नल-जल योजना कागजों में पूरी और जमीन पर अधूरी है, जबकि ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं।विकासखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कासमारखण्ड़ी अंतर्गत आने वाले ग्राम जड़ीया(रोजड़ीखेड़ा) में ठेकेदार और पीएचई विभाग की मिलीभगत से अधूरी नल-जल योजना के चलते बूंद बूंद पानी को ग्रामीण परेशान हैं। कोसों दूर से पानी तलाश कर प्यास बुझाने को मजबूर जडीया के ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। 3 वर्ष में भी ठेकेदार ने कार्य नहीं किया पुरा केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी जल जीवन मिशन योजना को ग्रामीण क्षेत्रों में ठेकेदार और पीएचई विभाग द्वारा इस कदर पलीता लगाया गया की तीन चार वर्षों में भी ठेकेदार द्वारा कार्य पुरा नही किया गया। जबकि इस योजना अंतर्गत हर घर नल से शुद्ध पानी पहुंचाना था परन्तु योजना दमतोडती नजर आ रही है। गांव में योजना अंतर्गत डली पाइप लाइन फटने लगी घरों के सामने नल स्टेन गायब और बोर में पानी नहीं सुखी नल-जल योजना के चलते ग्रामीण बुद बुंद पानी को तरस रहे हैं।
56 हजार बिजली बिल,विभाग ने काटी लाइन
जडीया गांव में आधी अधूरी नल-जल योजना जैसे तैसे चल रही थी परन्तु 1 वर्ष से पेयल पंप का बिजली बिल बकाया होने से बिजली विभाग ने नल-जल योजना की बिजली सप्लाई काट दी जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया भारी भरकम बिजली बिल जमा करने में अब ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
80 घरों की बस्ती में पानी का संकट, कोसों दूर कुएं से बुझा रहे प्यास
जडीया गांव में लगभग 80 घर है वर्तमान में नल-जल योजना की बिजली कट जाने से थोड़ा बहुत पानी ग्रामीणों को मिल पाता था वह भी बंद हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में पानी को लेकर स्थिति बहुत खराब है। महिलाओं को कोसो दूर आसपास के कुओं से पीने के लिए कुंडीयो से पानी लाना पड़ता है पानी निकासी के लिए ग्रामीणों को बैल गाड़ी सहित अन्य संसाधनों का उपयोग करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की शिकायत ग्राम पंचायत सहित विभाग में की गई परन्तु इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार से आधी अधूरी नल-जल योजना ग्राम पंचायत ने हैंडवौर ले ली है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है उन्होंने जिला कलेक्टर से नल-जल योजना की जांच कर समस्या हल की मांग की है।
