Tonament News:एमसीसी को 8 विकेट से हराकर पत्रकार 11 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

अमन पवार और सद्दू अली बने हीरो, शानदार बल्लेबाजी से किया सबको प्रभावित

एमसीसी को 8 विकेट से हराकर पत्रकार 11 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

अमन पवार और सद्दू अली बने हीरो, शानदार बल्लेबाजी से किया सबको प्रभावित

खुलासा न्यूज़ टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले जारी

बैतूल। कोठी बाजार स्थित न्यू बैतूल ग्राउंड में खुलासा न्यूज़ के तत्वावधान में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। 27 जनवरी को हुए मैचों में पहला मुकाबला एमसीसी और पत्रकार 11 के बीच खेला गया। इस मैच में पत्रकार 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमसीसी को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच के हीरो अमन पवार रहे, जिन्होंने 21 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली।दूसरा मैच सीनियर शिवाजी और सूर्या 11 के बीच हुआ। सूर्या 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीनियर शिवाजी के सामने 93 रनों का लक्ष्य रखा। सीनियर शिवाजी की टीम ने आखिरी ओवर तक संघर्ष करते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। दिन का तीसरा और सबसे रोमांचक मुकाबला पत्रकार 11 और सीनियर शिवाजी के बीच हुआ। पत्रकार 11 ने टॉस जीतकर सीनियर शिवाजी को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। सीनियर शिवाजी ने 68 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे पत्रकार 11 ने छठे ओवर में ही 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। इस मुकाबले में सद्दू अली ने 23 गेंदों में 50 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूती दी और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।इस जीत के साथ पत्रकार 11 क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का प्रदर्शन दर्शकों को रोमांचित कर रहा है। आयोजकों ने बताया कि आने वाले मैचों में और भी जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.