Betul News:झल्लार में लाला और राहुल टकले जुए का खेल थाना प्रभारी क्यों है फैल!
झल्लार में लाला और राहुल टकले जुए का खेल थाना प्रभारी क्यों है फैल!

बैतूल।झल्लार क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा लाला का जुए का अड्डा अब किसी रहस्य से कम नहीं है। सूत्रों का कहना है कि यह फड़ खुलेआम संचालित हो रही है, बावजूद इसके कार्रवाई के नाम पर सिर्फ़ सन्नाटा ही देखने को मिलता है।लोगों के मुताबिक, लाला और उसके साथियों का यह जुए का नेटवर्क वर्षों से सक्रिय है। यह भी बताया जा रहा है कि रोज़ाना लाखों रुपये की बाज़ी लगती है और इससे जुड़े लोगों की जेबें मोटी हो रही हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या स्थानीय पुलिस को इस अवैध गतिविधि की भनक नहीं है या फिर सब कुछ महीने की व्यवस्था के तहत चल रहा है?स्रोतों का दावा है कि लाला के पार्टनर राहुल टकला, कल्लू रोज़ लाखों रुपये तक बचा रहे हैं। इतना ही नहीं जुआरी जो महाराष्ट्र ओर जिले भर से पहुंच रहे हैं इसके बावजूद पुलिस को भनक तक नहीं है या सब जानकर भी अनजान बनी हुई है ऐसा लगता है कि दगड़ी सेटिंग कर रखी है इस लिए तो आंखे बंद कर रखी हैं।लेकिन साहब को इतना नहीं पता कि उनके चलते क्षेत्र के लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है वही नाम ना छापने की शर्त पर स्थानीय युवक ने बताया कि जिस फड़ की चर्चा पूरे इलाके में आम है, उसका पता पुलिस को नहीं चलना समझ से परे है। लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर क्यों लाला पर कार्रवाई करने से प्रशासन हिचक रहा है क्या यह कानून से ऊपर का कोई कोहिनूर बन चुका है?यह वही जगह है जहां कानून की नज़र धुंधली पड़ जाती है और ‘सेटिंग’ की चमक सब पर भारी पड़ती है।
