Big breking:छतरपुर खदान के एक फेस की स्लैब गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

छतरपुर खदान के एक फेस की स्लैब गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) की छतरपुर-1 कोयला खदान में आज दोपहर लगभग 3 बजे एक गंभीर हादसा हुआ। खदान के सीएम सेक्शन में छत गिरने से चार कोयला कर्मी मलबे में दब गए। यह दुर्घटना खदान के मुहाने से लगभग 3.5 किलोमीटर अंदर कंटीन्यूअस माइनर सेक्शन में हुई। हादसे के समय खदान में निरीक्षण के लिए अधिकारी और वर्कर मौजूद थे, जिनकी संख्या लगभग 25 से 26 थी। वे अलग-अलग सेक्शनों में कार्यरत थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही खदान की रेस्क्यू टीम, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और पुलिस दल मौके पर पहुंच गए। बैतूल के पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झरिया और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल, मलबे में दबे कर्मियों को निकालने के प्रयास जारी हैं। अब तक किसी की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है, और अधिकारियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.