Politics News:कन्यादान योजना के तहत हुई शादी, अब घूम रहे लग्ज़री कार में!
कन्यादान योजना के तहत हुई शादी, अब घूम रहे लग्ज़री कार में!

बैतूल/सत्ता का नशा भी मोहब्बत से कम नही हासिल करने के लिए पैंतरेबाजी कम नही दिमाग में चलती ख्वाहिशें तरह-तरह की साकार करने के लिए बद्ख्याली कम नही चस्का लग गया एक बार फिर सुनते कहाँ अपने में मिलाने के लिए हमसाली कम नही हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और सिद्धांतों पर नही ‘उपदेश’ बदहाली कम नही। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है बैतूल विधान सभा के आठनेर जनपद पंचायत क्षेत्र में जहां आठनेर की राजनीति में रोज कुछ ना कुछ देखने को मिल रहा है और आठनेर जनपद पंचायत की राजनीति में मचा घमासान अब नए विवाद की ओर बढ़ चला है। जनपद अध्यक्ष रोशनी उईके और उनके पति एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। पहले जहां पंचायत की बैठक में पति के सरपंच की कुर्सी पर बैठने को लेकर सवाल खड़े हुए, वहीं अब मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार, रोशनी उईके और उनके पति ने कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह किया था। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु राज्य सरकार द्वारा चलाई जाती है, जिसका उद्देश्य ज़रूरतमंदों को राहत प्रदान करना है। लेकिन अब शादी के कुछ ही महीनों बाद उनके द्वारा एक महंगी लग्ज़री कार की खरीदी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

वायरल हो रही तस्वीरों में जनपद अध्यक्ष के परिवार को एक नई और महंगी चारपहिया वाहन के साथ देखा गया है। वही नई गाड़ी की पूजा भी शहर के मान्यवर करते नजर आए वही कुछ लोगो ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि पूजा इस लिए कराई कि शायद छेत्र पर तबाव ओर रुतबा बना रहे।सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं
अगर आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि कन्यादान योजना की ज़रूरत पड़ी, तो फिर लाखों की गाड़ी खरीदने के लिए पैसा कहां से आया?”
क्या योजना का लाभ उठाकर शासन की मंशा के साथ धोखा किया गया है?
