Police News:MP पुलिस फिर करेगी मंत्रियों, सांसद-विधायकों को सैल्यूट: DGP का नया आदेश, 21 साल में 9वां निर्देश

MP पुलिस फिर करेगी मंत्रियों, सांसद-विधायकों को सैल्यूट: DGP का नया आदेश, 21 साल में 9वां निर्देश

मध्यप्रदेश के अब फिर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मंत्री, सांसद और विधायकों को सैल्यूट कर शिष्टाचार का पालन करेंगे। इस मामले में 21 साल में 9वीं बार आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने गुरुवार, 24 अप्रैल को आदेश जारी किया है। हालांकि यह आदेश शुक्रवार को सामने आया है।

डीजीपी ने निर्देश में क्या लिखा ?

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि वे इसका पालन करें। सभी सांसदों और विधायकों का सरकारी कार्यक्रम या सामान्य मुलाकात के दौरान वर्दी में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी सैल्यूट करके अभिवादन करेंगे।

आठ सर्कुलर का जिक्र

डीजीपी ने संसादों और विधायकों के सम्मान के लिए जो निर्देश जारी किए हैं, उनमें आठ अलग-अलग सर्कुलर का जिक्र किया गया है। ये सर्कुलर पुलिस विभाग के अधिकारियों के लिए 23 जनवरी 2004, 18 मई 2007, 22 मार्च 2011, 24 अक्टूबर 2017, 19 जुलाई 2019, 11 दिसंबर 2019, 12 नवंबर 2021 और 4 अप्रैल 2022 को सरकार द्वारा जारी किए गए थे।

चार महीने पहले ये सर्कुलर जारी हुआ

चार महीने पहले, पूर्व डीजीपी सुधीर सक्सेना के रिटायरमेंट से पहले, स्पेशल डीजी शैलेष सिंह ने एक सर्कुलर जारी किया था। इसमें 2007 के सर्कुलर का जिक्र करते हुए कहा गया था कि मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य पुलिस अधिकारियों को सलामी परेड देने की परंपरा खत्म कर दी गई है। अब केवल राज्यपाल को ही सलामी दी जा सकती है। यह पत्र सभी रेंज आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षकों को भेजा गया था, जिसके कारण पूर्व डीजीपी की विदाई बिना सलामी परेड के हुई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.