Betul News:वरिष्ठता का ढोंग और ब्लैकमेलिंग का धंधा – खुद को ‘ओरिजनल’ साबित करने का खेल

वरिष्ठता का ढोंग और ब्लैकमेलिंग का धंधा – खुद को ‘ओरिजनल’ साबित करने का खेल

बैतूल: जिले में एक व्यक्ति, जो पिछले 40 वर्षों से खुद को वरिष्ठ और प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में पेश कर रहा है, अब गंभीर आरोपों का सामना कर रहा है। यह व्यक्ति अपने आप को सार्वजनिक मंचों पर बढ़ा-चढ़ा कर पेश करता है, और यहां तक कि पैसे देकर सम्मान हासिल करने की अफवाहें हैं। इसके करीबी सूत्रों का कहना है कि जो सम्मान वह लेकर आता है, वह दरअसल पैसे देकर लाया जाता है। इस बात की सत्यता की पुष्टि तो सम्मान पाने वाला ही कर सकता है, लेकिन इसके खिलाफ शिकायतें और आरोप बढ़ते जा रहे हैं।हाल ही में इस व्यक्ति ने एक फल विक्रेता से बिना पैसे दिए फल लेने की कोशिश की, यह कहकर कि वह एक प्रतिष्ठित व्यक्ति है। जब फल विक्रेता ने इसका विरोध किया, तो उसके खिलाफ कलेक्टर और एसपी को ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई गई। इसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें 420, धोखाधड़ी, और ब्लैकमेलिंग के आरोप शामिल हैं। फिर भी यह व्यक्ति अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है और जिले भर में अपने आप को “ओरिजनल” बताने का प्रयास कर रहा है। हाल ही में, इस व्यक्ति ने दो युवकों पर गलत खबर प्रकाशित की, जिसमें यह कहा गया कि उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी प्रकार का सम्मान नहीं दिया गया। इस खबर को बिना किसी सत्यापन के अपने अखबार में प्रकाशित किया, जो इस व्यक्ति की निचले स्तर की मानसिकता को दर्शाता है। उस व्यक्ति की सोच बताती है कि कैसे कुछ लोग अपने निजी लाभ के लिए दूसरों का शोषण करते हैं और खुद की छवि को ऊँचा दिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूरी है ताकि समाज में कानून और व्यवस्था कायम रखी जा सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.