Betul News: जन चर्चा नए एसपी को डिनर पर बुलाने का फॉर्मूला क्या है? बैतूल में चर्चा गर्म

जन चर्चा नए एसपी को डिनर पर बुलाने का फॉर्मूला क्या है? बैतूल में चर्चा गर्म

बैतूल की सड़कों पर इन दिनों ट्रैफिक जाम से ज्यादा बड़ा जाम गपशप का लगा है। लोग इस सवाल में उलझे हैं कि नए पुलिस अधीक्षक साहब को घर पर खाने के लिए आखिर कैसे बुलाया जाए? शहर के खास परिवारों की पुरानी परंपरा है अफसर आएं, तो भाभी खाना खिलाएं।पहले भी कई अधिकारी भाभी के हाथ की पूरी-भाजी, दाल-बाटी और बैतूल की खास खट्टी-मीठी चटनी चख चुके हैं। अब लोग सोच में पड़ गए हैं—क्या नए एसपी भी इस स्वाद-परंपरा के कायल होंगे या फिर डाइट चार्ट दिखाकर मना कर देंगे? वही चाय की दुकान पर बैठे व्यक्ति ने कहा कि साहब को बुलाना है तो पहले आलू के परांठे तवे पर डालो, बाकी सब अपने आप हो जाएगा। पास बैठा नौजवान बोला अरे परांठे से काम नहीं चलेगा, साहब तो फिटनेस वाले लगते हैं। सलाद और सूप की तैयारी रखो। वहीं एक व्यक्ति जो इस परिवार को जानता है अच्छे से उसने कटाक्ष करते हुए झटाक से बोल उठा भाई, बुला तो सही बाकी काम तो वैसे भी खाने पर’ ही निपटते हैं।क्या साहब नियम-कायदे में रहकर इस परंपरा से बच निकलेंगे? या फिर बाकी अधिकारियों की तरह भाभी के हाथ का खाना खाते-खाते बैतूलिया स्वाद के दीवाने बन जाएंगे। हालांकि यह एक जन चर्चा तौर पर लिखी गई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.