Crime News:फर्जी सिम कार्ड से शादी तोड़ने की साजिश रचने वाले तीन आरोपी सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

फर्जी सिम कार्ड से शादी तोड़ने की साजिश रचने वाले तीन आरोपी सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सारणी, 28 मार्च 2025: सारणी पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर फर्जी सिम कार्ड के जरिए शादी तोड़ने की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 12.03.2025 को फरियादी लक्ष्मीनारायण पिता परसू यादव (उम्र 44 वर्ष), निवासी ग्राम जाजबोडी ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी की शादी ग्राम हिवरखेड़ी में तय हुई थी। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने फोन कर शादी तुड़वाने का दबाव बनाया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर थाना सारणी में *अपराध क्रमांक 156/25 धारा 296, 351(3), 351(4) भारतीय न्याय संहिता* (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया* ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में सारणी पुलिस ने जांच शुरू की।साइबर सेल की मदद से अज्ञात व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण कर लोकेशन ट्रेस की गई। इसके आधार पर थाना सारणी पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विवेचना के दौरान धारा 309(4), 318(4), 338, 336(3), 340(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 3(1)(द)(ध), 3(2)(व्ही) अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं जोड़ी गईं।अजय यादव पिता प्रेमलाल यादव* (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम जमदेहीकलां, थाना बोरदेही, अविनाश यादव पिता बालकराम यादव* (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम डोडवानी, थाना आमला, प्रवीण सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी* (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम सावंगी, थाना मुलताई

सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी

थाना प्रभारी सारणी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उ.नि. आशीष कुमरे, उ.नि. सुनील गौर, प्रधान आरक्षक: एकानंद, विवेक यादव, आरक्षक: संतोष, राहुल

बैतूल वासियों से अपील

सभी नागरिकों से अपील है कि अपने नाम की सिम कार्ड स्वयं ही उपयोग करें और इसे किसी अन्य व्यक्ति को न दें। फर्जी सिम का उपयोग करना कानूनन अपराध है, जिससे गंभीर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.