Betul crime:शाहपुर पुलिस को चोरी के प्रकरण मे मिली सफलता एक सोने की अंगूठी व छः चांदी के सिक्के जप्त
कई चोरियो का हो सकता है खुलासा
शाहपुर पुलिस को चोरी के प्रकरण मे मिली सफलता एक सोने की अंगूठी व छः चांदी के सिक्के जप्त
कई चोरियो का हो सकता है खुलासा

बैतूल शहर में लगातार बढ़ रही चोरियों को देखते हुए बैतूल एसपी द्वारा चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारी को कड़े निर्देश दिए गए शाहपुर में हुई चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है वही दिनाक 04/07.24 को फरियादी मधुकुमार पिता रमेशयादव उम्र 41 वर्ष निवासी मिश्राकालोनी भौरा की रिपोर्ट पर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रुपये चोरी जाने पर थाना शाहपुर मे अपराध धारा 331(4), 305 ए बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था विवेचना के दौरान चोरी की बढती बारदात को देखते हुए चोरी के पतारसी हेतू थाना स्तर पर टीम जिसमे उनि संदीप परतेती , सउनि सुनील कैथवास, आर 228 नीरज पाण्डे , आर. 366 धीरज काले , आर. 18 शिवेन्द्र एवं साइबर टीम के सदस्य थे,गठित की गई थी। जिनके द्वारा कडी मेहनत के बाद आरोपी नीलेश उइके पिता योगेश उइके उम्र 21 साल निवासी खंजनपुर मालवीय वार्ड बैतूल को दिनांक 07.07.24 को गिरफ्तार किया गया था जिसने पूछताछ के दौरान घटना मे आरोपी दीपेन्द्र पिता संतोष हरोडे एवं निहाल पिता गफ्फार खान के साथ मिलकर चोरी करना बताने पर अन्य आरोपी की तलाश हेतु टीम रवाना की गयी, टीम द्वारा आरोपी निहाल पिता गफ्फार खान उम्र 19 साल निवासी आर्य वार्ड कंपनी गार्डन बैतूल को अभिरक्षा मे लिया गया एवं गिरफ्तार कर पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर काफी पूछताछ करने पर आऱोपी निहाल द्वारा बताया गया कि दिनांक 03-04.07.24 को भौरा से चोरी का सामान स्वयं एवं दीपेन्द्र के द्वारा सोने की एक अंगूठी , व चान्दी के छः सिक्के अपचारी बाल आरक्षक को देना बताया गया जो अपचारी बाल आरक्षक से पूछताछ करने पर बताया की चोरी मे शामिल आरोपियों द्वारा उसे चोरी का माल दे दिया जाता था जिसे उसके द्वारा प्रायंशू ज्वेलर्स के मालिक प्रायंशू शर्मा पिता महेश शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी गांधीवार्ड बैतूल के पास उक्त सामग्री गिरवी रखना बताया,अपचारी बाल आरक्षक की निशादेही से प्रायंशु शर्मा पिता महेश शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी गांधी वार्ड बैतूल से सोने की एक अंगूठी , व चान्दी के छः सिक्के जप्त किये जाकर आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत किया गया है वही अपचारी बाल आरक्षक को बाल सुधार गृह भेजा गया है।अब तक गिरफ्तार हुए आरोपियों से पुलिस को कई सुराग मिले है।प्रकरण मे फरार आऱोपी दीपेन्द्र हरोडे की गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे जिसकी गिरफ्तारी पर जिला बैतूल की कई चोरियो का खुलासा हो सकता है साथ ही इस तरह के अपराध मे किन लोगो की सालिप्तता है इसकी भी जानकारी मिल पाएगी।
