Betul News:एसपी को आमला टीआई पर भरोसा नहीं, इसलिए मुलताई टीआई से डलवाई रेड

एसपी को आमला टीआई पर भरोसा नहीं, इसलिए मुलताई टीआई से डलरवाई रेड

आमला टीआई की भूमिका संदेह के घेरे में!

बैतूल। जिले में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, खासकर आमला थाना क्षेत्र में। हाल ही में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर मुलताई थाना प्रभारी (टीआई) ने आमला में एक बड़े जुआ फंड पर छापा मारा, जिसमें लाखों रुपये का जुआ पकड़ाया। इस कार्रवाई के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर एसपी ने आमला टीआई को इस रेड का जिम्मा क्यों नहीं सौंपा? क्या आमला पुलिस की कार्यप्रणाली पर एसपी को भरोसा नहीं था?

डेढ़ माह से चल रहा था जुआ, पुलिस बनी रही अनजान?

स्थानीय लोगों का कहना है कि आमला क्षेत्र में यह जुआ लंबे समय से चल रहा था। करीब डेढ़ माह से इस अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को थी, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय थाना प्रभारी और उनकी टीम ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जब यह बात एसपी तक पहुंची, तो उन्होंने आमला टीआई के बजाय मुलताई टीआई को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।सूत्रों के अनुसार, जब आधी रात को मुलताई टीआई के नेतृत्व में करीब दर्जनभर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद जुआरी भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने भाग रहे कई जुआरियों को पकड़ लिया।

पकड़ी गई रकम पर भी उठ रहे सवाल

इस रेड के बाद चर्चा इस बात की भी हो रही है कि जुआ फंड से कितनी रकम जब्त की गई और वह पूरी तरह पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हुई या नहीं। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि जब डेढ़ महीने से जुआ चल रहा था, तो आमला पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी, या फिर कहीं पुलिस खुद इसकी अनदेखी तो नहीं कर रही थी? एसपी ने मुल्ताई टीआई से रेड डलवाई क्या आमला पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करता है?अगर जुआ लंबे समय से चल रहा था और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी थी, तो उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? क्या यह लापरवाही थी, या फिर मिलीभगत? एसपी द्वारा मुलताई टीआई को रेड की जिम्मेदारी सौंपना यह संकेत देता है कि आमला टीआई पर उन्हें भरोसा नहीं था। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर एसपी आगे क्या कदम उठाते हैं। क्या आमला टीआई से जवाबतलबी होगी, या फिर आगे भी ऐसी ही कार्रवाई देखने को मिलेगी?

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.