Betul News:विकास नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, दहशत में वार्डवासी

परेशान वार्डवासियों ने कलेक्टर, एसपी, गंज थाना, नगरपालिका में की शिकायत

विकास नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, दहशत में वार्डवासी

परेशान वार्डवासियों ने कलेक्टर, एसपी, गंज थाना, नगरपालिका में की शिकायत


बेतूल। विकास नगर, एल.आई.सी. ऑफिस के पीछे स्थित रहवासी क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। मोहल्ले के रहवासी इस स्थिति से इस कदर त्रस्त हो चुके हैं कि उन्होंने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, गंज थाना और नगरपालिका में संयुक्त रूप से लिखित शिकायत कर दी है। शिकायत में बताया गया है कि क्षेत्र में कुत्तों की संख्या असाधारण रूप से बढ़ गई है, जो झुंड बनाकर गलियों में घूमते रहते हैं और बच्चों तथा राहगीरों पर बार-बार हमला करते हैं। इससे मोहल्ले का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।शिकायतकर्ताओं ने कहा कि अब हालात ऐसे हैं कि बच्चे गली में साइकिल चलाना और खेलना तक बंद कर चुके हैं। अभिभावकों में हमेशा यह डर बना रहता है कि कहीं कुत्ते बच्चों को नुकसान न पहुचा दें। वहीं, रात के समय ये कुत्ते लगातार भौंकते रहते हैं, जिससे मोहल्ले के सभी लोगों की नींद बाधित हो रही है और मानसिक तनाव का माहौल बन गया है। रहवासियों की मांग है कि प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप कर आवारा कुत्तों को मोहल्ले से हटवाए और सुरक्षा सुनिश्चित करे। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि कोई इन्हें पालना चाहता है तो वह घर पर रखे, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर इनका झुंड में घूमना पूरे क्षेत्र की शांति के लिए खतरा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.