viral video:शिक्षा के मंदिर में शिक्षक का मदिरा सेवन करना बना चर्चा का विषय!
शिक्षा के मंदिर में शिक्षक का मदिरा सेवन करना बना चर्चा का विषय!

बैतूल भैंसदेही:-विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है और यहा पढ़कर विद्यार्थी अपने चरित्र का निर्माण करते है और शिक्षक को देवता के रूप में पूजते है लेकिन ग्राम धामनगांव के हाईस्कूल में पदस्थ एक शिक्षक द्वारा विद्यालय में मदिरा का सेवन कर आना और क्लास के दौरान सो जाना काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।इसी घटनाक्रम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ग्राम धामनगांव स्कूल के शराबी शिक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जमकर नारेबाजी की।विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों द्वारा विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक पियूष वाघमारे को विद्यालय की समस्याओं की सूचना कर विद्यार्थी परिषद से मदद मांगी गई थी जिस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री देवेंद्र धुर्वे,
बैतूल जिला संयोजक पियूष वाघमारे भैंसदेही नगर इकाई के कार्यकर्ता के साथ विद्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी को विस्तार पूर्वक जानने की कोशिश की और विद्यार्थियों को हरसंभव मदद का विश्वास दिलायाlपीयूष वाघमारे ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यालय के छात्रों द्वारा शराबी शिक्षक की वीडियो बनाई और वहां के सभी शिक्षकों को जानकारी दी लेकिन शिक्षक पर किसी प्रकार की कार्यवाही नही हो पाई,इस मामले को लेकर हम सभी कार्यकर्ता विद्यालय पहुंचे,विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं से बात करने पर पता चला कि विद्यालय में नेतागिरी काफी चरम पर है और इसी के चलते उनकी पढ़ाई अच्छे तरीके से नही हो पा रही है जिससे उन्हें परीक्षा परिणाम की चिंता सता रही है।छात्रों ने बताया शराबी शिक्षक प्रतिदिन विद्यालय आकर शराब पीते हैं और क्लास रूम में सो जाते हैं।इन्हीं सब घटनाओं को ध्यान में रखकर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने तत्काल बीईओ जीसी सिंह और एसी शिल्पा जैन को जानकारी दी और शराबी शिक्षक पर दंडात्मक कार्यवाही करने की बात की।
