Betul News:सरकारी पट्टे की भूमि को गैरकानूनी तरीके से बेचने का आरोप आवेदक ने जनसुनवाई में की शिकायत

सरकारी पट्टे की भूमि को गैरकानूनी तरीके से बेचने का आरोप आवेदक ने जनसुनवाई में की शिकायत

बैतूल। मुलताई जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ताईखेड़ा में खानदानी सरकारी पट्टे की भूमि को गैरकानूनी तरीके से बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम ताईखेड़ा निवासी दिनानाथ नरवरे ने जनसुनवाई में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।आवेदक का कहना है कि उनके पूर्वजों को मौजा ताईखेड़ा में पट्टे की जमीन मिली थी, जिसका खसरा नंबर 132 है और कुल क्षेत्रफल 2300 वर्गफुट है। इस जमीन पर उनके पिता खुश्याल नरवरे और भाई मोतीराम नरवरे का अधिकार था, लेकिन आरोप है कि उनके बड़े भाई मोतीराम ने पिता की मानसिक स्थिति खराब होने का फायदा उठाकर इस पट्टे की जमीन को नकुल वल्द पारन्या बेच दिया।

दिनानाथ ने शिकायत में बताया कि उनके पिता और छोटा भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और नागपुर के मानसिक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में उनके पिता को बहला-फुसलाकर इस जमीन को अवैध रूप से बेचा गया। अब इस जमीन पर खरीदार ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जिससे दिनानाथ को अपने हक से वंचित किया जा रहा है आवेदक ने प्रशासन से मांग की है कि इस जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए और जांच कर उन्हें उनका अधिकार दिलाया जाए। दिनानाथ ने पहले भी तहसीलदार से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने पुनः प्रशासन से न्याय की अपील की है और पटवारी तथा कोटवार की मदद से जांच कराने की मांग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.