Betul News:बैतूल हमलापुर क्षेत्र में तालाब में मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही जांच, देखें वीडियो

बैतूल हमलापुर क्षेत्र में तालाब में मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही जांच, देखें वीडियो

बैतूल:मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे गंज पुलिस को सूचना मिली कि हमलापुर आमला की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बने ईंट भट्ठे के पास तालाब में एक युवक की लाश देखी गई है। सूचना मिलने पर गंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। तालाब के किनारे पुलिस को एक जींस, शर्ट और जूते भी मिले। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में असावधानीवश नहाने के लिए तालाब में उतरा होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय दुर्गेश चेरीवार के रूप में हुई है, जो मुलताई थाना क्षेत्र का निवासी था। बताया जा रहा है कि दुर्गेश बैतूल बाजार में अपनी मौसी के यहां मेहमान आया हुआ था।

पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।पुरे मामले पर जानकारी देते हुए बैतूल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सालिनी परस्ते ने बताया सुने क्या कहा

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.