Betul News:माननीय का बस नहीं चल रहा, नहीं तो कहते कि सड़कों की दुर्दशा के लिए नेहरू जिम्मेदार है: हेमंत वागद्रे

माननीय का बस नहीं चल रहा, नहीं तो कहते कि सड़कों की दुर्दशा के लिए नेहरू जिम्मेदार है: हेमंत वागद्रे

बैतूल। नेशनल हाइवे से लेकर गांव शहर और गलियों की सड़कें तक छलनी हो चुकी है और इनको लेकर भाजपा के जनप्रतिनिधि जिस तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। इस पर सवाल खड़े करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे का कहना है कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री और बैतूल सांसद सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक को मौका नहीं मिल रहा है कि नहीं तो वे साबित कर देते हैंकि फोरलेन से लेकर शहर की सड़क पर जो गड्ढें हो गए हैं, इसके लिए नेहरू जी जिम्मेदार है। उनका कहना है कि भाजपा के जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी से भागते हैं और केवल चेहरा दिखाने वाली इवेंट पालिटिक्स कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक वर्ष पहले बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर कायाकल्प योजना में शहर में बनी जिन सड़कों की जांच हुई थी वह जांच रिपोर्ट आज तक क्यों बाहर नहीं आई और उसमें क्या कार्रवाई की गई? इसे सार्वजनिक क्यों नहंी किया जाता है? उनका कहना है कि शहर में बन रही व्हाइट टाप सड़क में तमाम तरह की तकनीकी खामियां है और जो साइट पटल भरा गया है उसमें काली और लाल मिट्टी का उपयोग किया गया है जिसकी वजह से बारिश में व्हाइट टाप पर लाल कारपेट बिछ गया है। उनका कहना है कि बैतूल में सड़क का निर्माण केवल भ्रष्टाचार के लिए होता है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.