Betul News:सड़क गायब, जिम्मेदारी भी गायब लेकिन टैक्स की याददाश्त गजब!
सड़क गायब, जिम्मेदारी भी गायब लेकिन टैक्स की याददाश्त गजब!

बैतूल। शहर के चक्कर रोड स्थित सोनाहिल कॉलोनी अलंका रेसिडेंसी के रहवासी वर्षों से सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के इंतजार में हैं, लेकिन जिम्मेदारों के पास समाधान से ज्यादा बहानों का स्टॉक नजर आता है। जहां विकास की उम्मीद थी, वहां आज भी धूल, कीचड़ और अंधेरा ही हकीकत बने हुए हैं।कॉलोनी की कच्ची सड़क ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। बारिश आते ही सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है और आवाजाही किसी जोखिम भरे सफर जैसी लगती है। रात में सड़कों और कालोनी में अंधेरा वैसे कहने को पंचायत में कचरा गाड़ी चलती है

लेकिन ना तो गाड़ी आती है नाही कोई जिम्मेदार ध्यान दें रहा है हालत इतने गंभीर बन जाते हैं कचरे को इधर-उधर फेंकना पड़ रहा है इतना ही नही बारिश के मौसम में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है देता है, मलमझीरि पंचायत के जिम्मेदारों की प्राथमिकताओं में यह समस्या शायद शामिल ही नहीं।कॉलोनी की कच्ची सड़क ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र को ग्राम पंचायत के अधीन बताया जाता है, मगर काम की बारी आते ही पंचायत किनारा कर लेती है। कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद जमीन पर कोई काम नहीं हुआ सिर्फ कागजी जवाबों से काम चलाया जाता रहा।ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया, तो फिर हर साल टैक्स वसूली किस आधार पर की जा रही है?
