Police News:मुर्गी चौक का जिन निकलेगा बाहर क्योंकि आने वाले हैं उनके साहब!
मुर्गी चौक का जिन निकलेगा बाहर क्योंकि आने वाले हैं उनके साहब!

बैतूल। बचपन में हम सब ने एक जिन की कहानी सुनी होगी ओर टेलीविजन पर आज भी दिखाया जाता है हम किसी भी टेलीविजन और कहानी की बात नहीं कर रहे हम एक बैतूल जिले की उस जिन के बारे में बता रहे हैं जो अब एक हरदा से साहब आने वाले हैं जिनकी जिले भर में चर्चा जोरो पर है जो साहब अभी बैतूल आए भी नहीं सिर्फ इनका नाम ट्रांसफर लिस्ट में आया उनके शहर में छिपे जिन अब कुकुरमुते की तहत बाहर आ जाएंगे! वैसे इन सब बातों में एक बात और चल रही है कि साहब का पैसा मुर्गी चौक पर रहने वाला ब्याज पर चला रहे हैं! अब तो साहब का खेल पूरा खुले आम होगा! जीतन साहब बेचैन हो रहे बैतूल आने के लिए उससे कहीं ज्यादा उनके जिन इंतजार कर रहे हैं! वैसे इन साहब की कार्यप्रणाली को देखते हुए पूर्व एसपी कार्तिकेय केन ने इनको हटा दिया था। साहब आनफन में हाई कोर्ट का आदेश लेकर आ गए। वैसे पुलिस विभाग के इन साहब को कोई आदेश लागू नहीं होता है! हम नहीं बोल रहे जनता बोल रही है क्यों कि अभी एक आदेश पुलिस मुख्यालय से निकला था कि जिस भी कर्मचारी को एक साल या उसे ऊपर रह चुके हैं उन्हें उस जगह पर पद स्थापना नहीं दी जाएगी लेकिन साहब का कार्यकाल लगभग 15, से 16 साल का है। क्या आदेश साहब पर लागू नहीं होता है! खेर जो भी हो लेकिन साहब का आखिर मोह बैतूल से कम नहीं होता। इस लिए जिले में आने के लिए बेताब हैं!
