Betul News:आदिवासी परिवार सड़क पर, और मंत्री जी मना रहे थे जश्न! सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना 

आदिवासी परिवार सड़क पर, और मंत्री जी मना रहे थे जश्न! सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना 

एक ओर मुलताई में एक आदिवासी परिवार अपने बेटे की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठा रहा न्याय की गुहार लगाता, आँसुओं में भी उम्मीद तलाशता रहा।वहीं दूसरी ओर, उसी समाज से आने वाले सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे थे  केक काट रहे थे, जनसभाएं कर रहे थे और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बाँटते घूम रहे थे।जानकारी के अनुसार, मुलताई थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के बाद परिजनों और समाजजनों ने गुरुवार को करीब 6 से 7 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जबकि घटना को कई दिन बीत चुके हैं।धरना स्थल पर आदिवासी समाज के लोग बार-बार यही सवाल उठाते रहे क्या हमारी पीड़ा किसी मंत्री या अधिकारी तक नहीं पहुँचती?मगर दूसरी ओर, मंत्री जी का जन्मदिन सोशल मीडिया पर लाइव हो रहा था। हर पोस्ट में “जनसेवक मंत्री जी” के स्वागत और बधाइयों की बाढ़ थी, लेकिन मुलताई के इस आदिवासी परिवार की पीड़ा किसी पोस्ट में नहीं थी।लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक यूज़र ने लिखा जब जनता सड़क पर न्याय माँग रही थी, तब मंत्री जी केक काट रहे थे यही है नया संवेदनशील भारत! भाजपा सरकार के नेताओं की जनता के साथ संवेदना
दूसरे ने तंज कसा डीडी बाउंस हैं पूरे जनता की तकलीफ़ों से कोई लेना-देना नहीं।अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या सत्ता के शोर में संवेदना की आवाज़ दब गई है? वहीं कुछ दिनों पहले हुए मुल्ताई में एक मामूली विवाद पर थाना प्रभारी और दो पुलिस वालों को थाने से हटा दिया जाता है और कुछ देर में एक पक्छ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाता है, आदिवासी युवक की हत्या करने वाले अभी तक गिरफ्तार नहीं हुई नाही पुलिस कुछ कर पा रही है क्यों कि वे लोग राजनीति में अच्छी पकड़ नहीं रख पाते हैं इस लिए शायद इतना संघर्ष करना पड़ रहा है अपने बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार करवाने के लिए, वही पीड़ित आदिवासी परिवार अब भी यही मांग कर रहा है हमारे बेटे के हत्यारों को सज़ा मिले, बस इतना न्याय चाहिए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.