Betul News:टीवी 24 न्यूज के संवाददाता राहुल नागले बने सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के बैतूल जिला अध्यक्ष

टीवी 24 न्यूज के संवाददाता राहुल नागले बने सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के बैतूल जिला अध्यक्ष

बैतूल। सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब पब्लिक ट्रस्ट द्वारा मध्यप्रदेश के 55 जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसमें बैतूल जिले से टीवी 24 के संवाददाता राहुल नागले को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार दास और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गुर्जर ने यह नियुक्ति की अधिकृत घोषणा की है। प्रेस क्लब का उद्देश्य पत्रकारों को सशक्त बनाना, निष्पक्ष व जनहित सरोकार पत्रकारिता को बढ़ावा देना और मीडिया की स्वतंत्रता की रक्षा करना है। राहुल नागले की नियुक्ति पर जिले के पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.