Betul breaking News:बैतूल शादी समारोह में डीजे की टक्कर से दो की मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने डीजे में लगाई आग

बैतूल शादी समारोह में डीजे की टक्कर से दो की मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने डीजे में लगाई आग

बैतूल। घटना बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जामुनढाना का है जहां शादी समारोह में डीजे मैं गाने बजने को लेकर विवाद हुआ विवाद के चलते डीजे वाहन रिवर्स लेने के समय उससे कुछ लोग टकरा गये और डीजे वाहन पलट गया डीजे वाहन के नीचे 17 वर्षीय बालिका रेशमा पिता राजू इवने उम्र 17 वर्ष निवासी टेटरमाल बिजादेही दब गई थी जिसे ग्रामीणों ने बाहु मुश्किल निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंभीर अवस्था में भेजा गया वहीं एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई थी जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं 17 वर्षीय बालिका की मौत बैतूल जिला चिकित्सालय लाते समय रास्ते में हो गई लगभग डीजे की टक्कर से तीन लोग और भी घायल हुए थे जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती किया गया इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और आक्रोश में ग्रामीणों ने डीजे वाहन को आंग के हवाले कर दिया आक्रोशित ग्रामीणों ने जम कर मारा पीटी की गई जिसके चलते अन्य कुछ लोगभी घायल हुए इस घटना की सूचना लगते ही शाहपुर थाना प्रभारी सहित एसडीपी घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया देर रात शाहपुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी ने टेलीफोन पर बताया कि थाना बल सहित में स्वयं घटनास्थल पर पहुंचा हूं और डीजे में लगाई गई आग को काबू में पा लिया गया है वही पूरे घटना क्रम पर काबू पा लिया गया है इस पूरे घटनाक्रम में दो लोगों की मौत हुई है अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि गाना बजाने को लेकर ग्रामीणों में और डीजे चालक में विवाद हुआ जिसके बाद डीजे चालक ने पीछे गाडी ली तो वह ढलान में होने के चलते उससे कुछ लोग टकरा गए और डीजे वाहन पलट गया जिसके बाद शादी में शामिल हुए ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और इस घटना को अंजाम दिया गया फिलहाल पूरे मामले को शांत कर दिया गया है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.