Missing News:कहां हैं हमारी बेटियां? छह दिन से लापता बहनों की तलाश में नाकाम पुलिस!
कहां हैं हमारी बेटियां? छह दिन से लापता बहनों की तलाश में नाकाम पुलिस!

पिछले छह दिनों से लापता दो सगी बहनों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन बेहाल हैं, आंखें रास्ता तक रही हैं, और पुलिस अभी भी “जांच जारी है” की औपचारिकता में उलझी हुई है। सवाल यह है कि आखिर 6 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चियां का कोई सुराग नहीं लग पाया? क्या पुलिस तंत्र इतना कमजोर हो चुका है कि छह दिन बाद भी सिर्फ अंदाज़ों पर ही काम चल रहा है? मामला अंबाडा चौकी क्षेत्र में निवासरत दो सगी बहनें का है जो घर से स्कूल के लिए निकली। लेकिन वे स्कूल की जगह और कहीं चली गई।मामला 14 जुलाई का है। 6 दिन बीत जाने के बाद भी नाबालिक बालिकाओं की कोई सूचना परिजनों को नहीं मिल सकी है। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस लगातार बालिकाओं को खोजने का प्रयास कर रही है लेकिन 6 दिन बीत जाने के पश्चात भी पुलिस के हाथ खाली है परिजनों ने घर में किसी प्रकार के विवाद से इनकार करते हुए कहा कि घर से गायब हुई दोनों बालिका जुड़वा है तथा एक चान्दामेटा और दूसरी जुन्नारदेव में पड़ती है। परिजनों और पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक बालिकाओं की सूचना के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी करते हुए मामले में प्रकरण पंजीकृत कर गुमशुदा नाबालिक बालिकाओं की तलाशी तेज कर दी है। जिस किसी को भी इन दो कही दिखाई दे मोबाइल नंबर पर सूचना दे
परिजन +919527108467
