Betul News:11 लाख का सोना गया कहाँ? 9 ग्राम की जब्ती ने खड़े किए कई सवाल!

11 लाख का सोना गया कहाँ? 9 ग्राम की जब्ती ने खड़े किए कई सवाल!

बैतूल। कहते हैं गणित का नियम बड़ा सीधा होता है दो और दो हमेशा चार होते हैं। लेकिन जिले में इन दिनों एक थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सुनाई दे रही हैं। मामला एक चोरी की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें शिकायत के अनुसार लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चोरी हुए थे। लेकिन चर्चा इस बात की है कि आखिर इतनी बड़ी चोरी के मामले में बरामदगी का आंकड़ा केवल कुछ ग्राम तक ही कैसे सिमट गया? जिले के एक चर्चित चोरी प्रकरण में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी व्यापारी से 9 ग्राम सोना जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। अब आम आदमी असमंजस में है कि आखिर यह कौन-सा गणित है, जिसमें 11 लाख रुपये का सोना कुछ ग्राम में तब्दील हो जाता है। चाय की दुकानों से लेकर चौक-चौराहों तक लोग अपने-अपने तरीके से इस पहेली को सुलझाने में जुटे हैं, लेकिन जवाब अब भी रहस्य बना हुआ है।लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि यदि यह गणित स्कूलों में पढ़ाया जाने लगे तो वर्षों से गणित से डरने वाले छात्र भी इस विषय से प्रेम करने लगेंगे। आखिर 11 लाख और 9 ग्राम के बीच का रिश्ता समझना हर किसी के बस की बात नहीं है। यह कोई सामान्य गणित नहीं, बल्कि “विशेष अनुसंधान श्रेणी” का विषय प्रतीत होता है।जहां दुनिया के वैज्ञानिक अंतरिक्ष, ब्लैक होल और ब्रह्मांड के अनसुलझे रहस्यों पर शोध कर रहे हैं, वहीं बैतूल में लोग एक अलग ही रहस्य का हल खोज रहे हैं आखिर 11 लाख रुपये मूल्य के बताए गए सोने और 9 ग्राम की बरामदगी के बीच की दूरी तय कैसे हुई?यह सवाल अब आम चर्चा से निकलकर जन-जिज्ञासा का विषय बन चुका है। मजाकिया अंदाज में लोग यह भी कह रहे हैं कि यदि यह कारनामा वास्तव में जांच का परिणाम है, तो संबंधित अधिकारी को अपराध अनुसंधान के बजाय जादुई रूपांतरण कला के क्षेत्र में सम्मानित किया जाना चाहिए। क्योंकि आम धारणा तो यही रही है कि चोरी गया माल बरामद किया जाता है, लेकिन इस मामले ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कहीं जांच के साथ-साथ कोई अदृश्य गणित भी काम कर रहा है।हालांकि किसी भी मामले में अंतिम सत्य जांच और तथ्यों से ही सामने आता है। ऐसे में यदि शिकायतकर्ता को जांच या बरामदगी को लेकर कोई संदेह है तो उसे संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर शिकायत प्रस्तुत करने का अधिकार है। ओर करना भी चाहिए ताकि ऐसे करने वाले पर कार्रवाई हो ताकि किसीओर के साथ ऐसा ना किया जाए। खेत इस मामले में अभी तक शिकायत नहीं हुई है लेकिन लोगों के बीच जन चर्चा खूब खूब हो रही है और शुक्रिया भी बटोर रही है खबरची ने बताया कि ये वही थाना प्रभारी है जिसकी अभी एक बड़े मामले लगभग 15 लाख वाले में उच्च अधिकारी के पास शिकायत हुई है फिलहाल सवाल वही है, जिसकी चर्चा शहर भर में हो रही हैआखिर 11 लाख का सोना गया कहां, और 9 ग्राम तक पहुंचने का यह सफर कैसे तय हुआ?

(नोट: यह खबर हमारे ‘दबे पांव से खबरची’ द्वारा प्राप्त चर्चाओं और जन-चर्चा पर आधारित है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.