Betul News:शहर के कौन से मंडल अध्यक्ष के भतीजे द्वारा बालिका के साथ छेड़छाड़ करने पर परिजनों ने बनाया भूत ?

शहर के कौन से मंडल अध्यक्ष के भतीजे द्वारा बालिका के साथ छेड़छाड़ करने पर परिजनों ने बनाया भूत ?

Viral Khabar शहर में एक बेहद गंभीर और विवादित मामला सामने आया है, जिसमें एक मंडल अध्यक्ष के भतीजे पर एक बालिका के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था। मामले ने तूल तब पकड़ा जब पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को भूत बना दिया और अंततः मामला थाने पहुंच गया। इस घटना ने एक प्रतिष्ठित पार्टी की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि पार्टी के एक पदाधिकारी द्वारा दबाव बनाकर मामला नहीं बनने दे रहे थे और पार्टी के अंदर भी इस मामले को लेकर हलचल मच गई है। दरअसल मामला मंडल अध्यक्ष के भतीजे का था तो यह चौक चौराहे का चर्चा का विषय बना हुआ है बात ऐसी है कि मंडल अध्यक्ष कई दफा अपराधियों को संरक्षण देने और थानों में जाकर अपराधियों को बचाने का कार्य करते आ रहे हैं। ऐसा ही उन्होंने इस वक्त भी किया और थाने में फोन लगाकर दबाव बनाकर संरक्षण कर रहे थे। जिससे जनता में काफी आक्रोश देखने को मिला।

घटना की पृष्ठभूमि

विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना हाल ही में हुई है। एक प्रतिष्ठित होटल संचालक के पुत्र और स्थानीय मंडल अध्यक्ष के भतीजे ने एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद यह मामला इलाके में तेजी से फैल गया। बालिका के परिजनों ने आरोपी को पकड़कर कर भूत बना दिया और उसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप और राजनीतिक दबाव के चलते बात एफआईआर नहीं हुई और निष्कर्ष समझौते पर जा पहुंचा।

मामले को दबाने की कोशिश

जब यह मामला थाने तक पहुंचा, तो मंडल अध्यक्ष ने अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर पुलिस कार्रवाई को रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष ने पुलिस पर दबाव डालकर मामले को दबाने का प्रयास किया, ताकि उनके भतीजे के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई न हो सके। हालांकि, पीड़िता के परिजन भी दबाव और संबंधों के चलते समझौते के लिए राजी हो गए ।

परिजनों की नाराज़गी और बनाया भूत 

बालिका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती। आरोपी को भूत बना कर मामला थाने पहुंचा , जिससे यह स्पष्ट हो गया कि परिजनों ने न्याय की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया था।

पार्टी की छवि पर असर

इस घटना से राष्ट्रीय पार्टी की छवि को बड़ा धक्का लगा है। जो देश की सबसे बड़ी और पसंदीदा पार्टी मानी जाती है, इस तरह के मामलों में शामिल होने के कारण आलोचना का शिकार हो रही है। सवाल उठ रहे हैं कि पार्टी के नेता अपने परिवार के ही सदस्यों की ऐसी हरकतों पर चुप क्यों रहते हैं ? और क्या इस तरह के मामलों में राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल किया जाना उचित है?

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.