Betul News:डोक्या पंचायत भ्रष्टाचार में संरक्षण किसका?

लाखों का खेल, लेकिन कार्रवाई नदारद – क्या किसी ‘बड़े नेता के हाथ’ का सहारा भ्रष्टाचारियों को?

डोक्या पंचायत भ्रष्टाचार में संरक्षण किसका?

लाखों का खेल, लेकिन कार्रवाई नदारद – क्या किसी ‘बड़े नेता के हाथ’ का सहारा भ्रष्टाचारियों को?

बैतूल। मुख्यालय से महज कुछ किलो मीटर दूरी पर लाखों रुपए बिना निर्माण कार्य के निकाल लिया गए। मगर मजाल हो अधिकारियों की राशि निकलने वाले पर कारवाई हो मामला ग्राम पंचायत डोक्या के अधीन ग्राम मेढा में लाखों रुपये के निर्माण कार्यों की फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आने के बावजूद प्रशासनिक चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत के सरपंच, सचिव और ठेकेदार की मिलीभगत से ऐसे निर्माण कार्यों को ‘कागज़ों पर’ पूरा दिखा दिया गया, जो जमीन पर दिखाई ही नहीं देते।

सबूत सौंपे, फिर भी कार्रवाई क्यों नहीं?

ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्यों की हकीकत उजागर करने वाले दस्तावेज़, फोटो और शिकायतें कई बार जनपद से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों तक पहुंचाई जा चुकी हैं। बावजूद इसके अब तक न तो कोई जांच समिति गठित हुई और न ही दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। अनोखा सच की टीम ने खुद जाकर फोटो और साक्ष्य दिए। लेकिन अफसर सिर्फ यह कहकर टालते हैं कि ‘देखते हैं’। क्या ये मामला किसी नेता के दबाव में दबाया जा रहा है?

कागजों पर सड़क और तालाब पर धरातल पर सिर्फ झाड़ियां!

मेढा गांव में कागजों पर जिन कामों को ‘पूरा’ बताया गया है, उनमें सीसी रोड, नाली और तालाब निर्माण कार्य पूर्ण बताया गया हैं। मगर मौके पर न तो पक्की सड़क दिखी, न ही कोई तालाब। ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ पुरानी टूटी-फूटी सड़क और पुराना तालाब को रंग-रोगन कर फोटोग्राफी कर ली गई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.