Woman dies in axe-attack: नाली के पानी निस्तार को लेकर विवाद में कुल्हाड़ी से किए हमले में महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल 

नाली के पानी निस्तार को लेकर विवाद में कुल्हाड़ी से हमले में महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल 

Oplus_131072

बैतूल। सेलगांव में निस्तार की नाली से बारिश का पानी निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में चम्पा पति संतोष ऊईके की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां उसने आज सोमवार को दम तोड़ दिया। चम्पा के पति, संतोष पिता पंचम, को भी गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। वहीं, उसकी बुजुर्ग सास, सोमता पति पंचम, का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।घटना शनिवार को हुई, जब बारिश का पानी निस्तार की नाली से निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि किशन धुर्वे और विजय धुर्वे ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में चम्पा, उसके पति संतोष, और उसकी सास सोमता गंभीर रूप से घायल हो गए।

Betul Breking:बैतूल नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष जमकर चली कुल्हाड़ी तीन घायल दो की हालत गंभीर 

चम्पा को आईसीयू में भर्ती किया गया था, लेकिन गंभीर हालत के चलते सोमवार को उसकी मौत हो गई। संतोष की हालत भी गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है। सोमता का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों, किशन धुर्वे और विजय धुर्वे, के खिलाफ हत्या का प्रयास मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया था। अब चम्पा की मौत के बाद आरोपियों पर हत्या की धाराएं भी बढ़ाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि विवाद निस्तार की नाली से बारिश का पानी निकालने को लेकर हुआ था, जो इतनी बढ़ गई कि बात कुल्हाड़ी और डंडों तक पहुंच गई। पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.