Betul News:बैतूल में करोड़ों की गल्ला ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार – पुलिस की सतर्कता से पकड़ा गया नटवरलाल

बैतूल में करोड़ों की गल्ला ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार – पुलिस की सतर्कता से पकड़ा गया नटवरलाल

बैतूल। जब ड्यूटी पर होती हूँ तो आंखो मे नींद नहीं होती जनता की सेवा के लिए चुना है ओ काम करने में थकान महसूस नहीं होती। ये शब्द शायद थाना प्रभारी के लिए कम पड़ जाए क्यों कि पुलिसिंग क्या होती है एक बार फिर बैतूल बाजार थाना प्रभारी ने साबित कर दिया! सालों से फराह मिस्टर नटवरलाल को थाना प्रभारी अंजना धुर्वे और उनकी टीम ने पकड़ कर पुलिस क्या होती है बता दिया हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे किसानों के साथ  करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को बैतूल बाजार थाना एवं सांईखेडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की गई।

कैसे हुआ मामला उजागर?

दिनांक 22 अगस्त 2023 को बैतूल बाजार एवं सांईखेडा क्षेत्र के कई किसानों ने पुलिस से शिकायत की थी कि एक व्यक्ति जो खुद को गल्ला व्यापारी बताता था, उनसे फसल खरीदने के बाद भुगतान किए बिना फरार हो गया। आरोपी की पहचान आकाश उर्फ सचिन उर्फ लोकेश टांक, पिता पन्नालाल टांक (उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम शवान, जिला सूरत, गुजरात) के रूप में हुई।आरोपी ने बीते 10 से 12 वर्षों से बैतूल क्षेत्र में किसानों का विश्वास जीतकर गल्ला खरीदने का काम किया। शुरुआत में समय पर भुगतान कर वह भरोसा जीतता रहा, लेकिन 2023 में उसने एक करोड़ रुपये का अनाज खरीदकर किसानों को धोखा दे दिया और भाग निकला।

नाम और पहचान बदलकर रह रहा था फरार आरोपी

ठगी के बाद से ही आरोपी फरार था और उसने अपनी पहचान बदलकर “लक्की” नाम से किसी अन्य स्थान पर रहना शुरू कर दिया था। पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से आरोपी की गतिविधियों की जानकारी मिली। इसके बाद संयुक्त पुलिस टीम ने रणनीतिक रूप से कार्रवाई कर उसे 28 जून 2025 को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: आकाश उर्फ सचिन उर्फ लोकेश टांक

पिता का नाम: पन्नालाल टांक उम्र: 38 वर्ष निवास: ग्राम शवान, महक रेसीडेंसी-02, शयान, थाना ओलपाड, तहसील ओलपाड, जिला सूरत (गुजरात)

टीम की अहम भूमिका:

इस कार्रवाई में बैतूल बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे, सांईखेडा थाना प्रभारी निरीक्षक राजन उइके, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, उप निरीक्षक रामस्वरूप रघुवंशी, सउनि सल्लाम, प्रधान आरक्षक अजय बरबड़े, प्रधान आरक्षक विनय जैसवाल, आरक्षक कमल चौरे और विकास जैन की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक की सराहना और निर्देश:

पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया ने पूरी टीम की सराहना करते हुए निर्देश दिए हैं कि आर्थिक अपराधों, विशेषकर किसानों के साथ होने वाली धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई की जाए, ताकि जनता का विश्वास बना रहे।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.